कहानी सा (like story )
सिर पर कोई बोझ सी तुम्हें लेकर कब से चल रही हूँ। तुम एक बार अपना बोझ खुद तो उठा कर देखो.. थक जाओगे थोड़ी ही दूर चलकर। मिताली की ननद ने उसे अपने पति की बेरुखी को जताने का संकेत किया था ताकि वो भी जान सके कि जिस पुरुष के गले उसे बांधा गया वो बंधन उसका ही गला घोंट रहा था। लेकिन क्या कर सकते थे रिश्तों से निकलना इतना आसान कहाँ होता है वो भी एक निम्न वर्गीय महिला के लिए। मिताली तो उसकी शादी के समय कोई राय नहीं रख सकती थी... वो भी तो नई -नई आयी थी। उसने अपनी ननद को समझा बुझा कर उसके पति के पास भेजना चाहा। पर, वह सफल न हो सकी। अपने बीते हुए कल की ओर देखते हुए नेहा कहने लगी-एक बार मुझे लगा था कि शायद मैं प्यार में हूँ... पर मैं पूरे होश में रही मेरा दिल दिमाग़ कंट्रोल में आ गया... मैं लौट रही हूँ उस ओर से जिधऱ कभी नहीं जाना... अगर आगे जीवन में मैं अगर किसी के लिए आराध्य भाव रख कर प्रेम में पड़ी तो मेरा जीवन सफल हो जायेगा... प्रेम बहुत बड़ी नेमत है हर किसी की किस्मत में प्रेम नहीं मिलता...
ह्रदय कोई सितार सा है वीणा सा है कोई भी तार ढीला हो या टूट जाए तो कितनी भी कोशिश करें कोई...मधुर झंकार नहीं निकल सकता.... सितार वीणा तो बदले भी जा सकते हैं.. हृदय के साथ ऐसी कोई सुविधा नहीं होती...भाभी बिना प्रेम मैं उनके साथ नहीं रह सकती। मैं खुद को और उनको और धोखा नहीं दे सकती। मैं अब यहाँ भी नहीं रहूँगी मैं इंसान हूँ बोझ नहीं मैंने अपना रास्ता खुद चुनने की सोची है दिल की चोटे...दिल की चोटे गूंगी होती हैं... उसके कदम दहलीज पार कर रहे थे एक दहलीज तक पहुँचने के लिए...
Dr Sangita
Like Story
I have been carrying you like a burden on my head for so long. You should try carrying your own burden once… you will get tired after walking a short distance. Mithali's sister-in-law had signaled her to express her husband's indifference so that she too could know that the bond that had tied her around the man was strangling her. But what could they do, it is not so easy to get out of relationships, that too for a lower class woman. Mithali could not have any opinion at the time of her marriage… she too had just come. She tried to convince her sister-in-law and send her to her husband. But, she could not succeed. Looking back at her past, Neha said, "Once I thought that maybe I am in love... but I remained fully conscious, my heart and mind came under control... I am returning from that direction, I will never go back... If in future in my life, I fall in love with someone with adoration, then my life will be successful... Love is a great blessing, love is not in everyone's destiny...
The heart is like a sitar, it is like a veena, if any string is loose or broken, then no matter how hard one tries... sweet sound cannot come out... Sitar and veena can be replaced... there is no such facility with the heart... Bhabhi, without love, I cannot live with him. I cannot deceive myself and him anymore. I will not stay here anymore I am a human being, not a burden I have decided to choose my own path The wounds of the heart...the wounds of the heart are mute... His steps were crossing the threshold to reach a threshold...
Dr Sangita

Comments
Post a Comment